इफको फूलपुर में सतर्कता जागरूकता अभियान का समापन समारोह का आयोजन

प्रयागराज ।
सतर्कता जागरूकता अभियान का समापन समारोह
 इफको घियानगर फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के सदस्य मुकेश मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट जनों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता की पहली सीढ़ी नैतिकता है। हमें अपने आप सोचना होगा कि हम ईमानदार बने। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र में इफको विश्व में प्रथम स्थान पर है तथा कृषि प्रधान देश होने के कारण इस संस्था का महत्व और भी है। वरिष्ठ कार्यकारी  निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा सतर्कता एक विचार है, यह हमारे विचार को सही दिशा में ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। आज सतर्कता विषय हमारे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हमारा स्थापना दिवस भी है। मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने कहा कि ईमानदारी का महत्व एवं भ्रष्टाचार का उन्मूलन टिकाऊ विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शिता के महत्व को हम जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है तथा यह सतर्कता जागरूकता अभियान हम दो दिन औपचारिक तौर पर मना रहे है, लेकिन यह कार्य पूरे वर्षभर का है। कार्यक्रम का संचालन मनोज त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन हेमलता सिजोरिया ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक संजय वैश्य एवं एम.डी. मिश्र, संयुक्त महाप्रबंधक ए.पी.राजेन्द्रन एवं एस.के.सिंह, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विनय यादव, जनसम्पर्क अधिकारी सोनू तिवारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी, महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे। सतर्कता जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी,जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उनके नाम निम्नलिखित है-
मुख्यालय द्वारा क्विज प्रतियोगिता (कर्मचारी वर्ग)
1. अनिमेश सिंह
2. विवेक यादव
3. सुकृति सिंह
4. अरविंद चौहान
5. उज्जवल खरे
नारा प्रतियोगिता (विषयः भ्रष्टाचार का विरोध करे, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें)
कर्मचारी वर्ग
1. ए.के.श्रीवस्तव
2.संतोष कुमार शुक्ला
3.अनिरुध तिवारी
4. मनीष सिंह
आश्रित वर्ग
1.डॉ  मधु सिंह
2. वंदना पाण्डेय
3. श्रृष्टि शिवहरे
4. दिव्या सिंह
परिचर्चा प्रतियोगिता (विषयः भ्रष्टाचार उन्मूलन में शिक्षा की भूमिका कितनी प्रभावशाली है।)
कर्मचारी वर्ग
1. एस.के.सिंह
2. अरविंद चौहान
3. नीतू सिंह
4. जे.एस.द्विवेदी
आश्रित वर्ग
1. सविता द्विवेदी
2. शुभा पटेल
3. सुबोधना शर्मा
4. यशिता शर्मा
निबंध प्रतियोगिता(विषयः भ्रष्टाचार उन्मूलन में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका)
कर्मचारी वर्ग
1. एस.के.सिंह
2.नीतू सिंह
3. अमरनाथ मिश्र
4. संतोष कुमार शुक्ला
अप्रेंटिस ट्रेनी  के लिए प्रोत्साहन
काजल मौर्या,अमित पाल, विशाल कुमार मौर्या

Related posts

Leave a Comment