यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का आगाज करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा पहुंच चुकी हैं। कोठी मीना बाजार में जनसभा को संबोधित करने की शुरूआत कांग्रेस पर निशाना साध कर की। मायावती ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को लुभाने के लिए नाटक कर रही है। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में होती है तो उन्हें अनुसूचित जाति वर्गों का ध्यान नहीं रहता। मायावती ने कहा कि बसपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लड़ रही है। जातिवादी, अहंकारी, तानाशाही शासन से मुक्ति मिल सके। कांग्रेस लम्बे समय तक सरकार में रही। लेकिन अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र व प्रदेश से सत्ता से बाहर हुई। डॉ आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में सपा के शासनकाल में गुंडों का राज रहा। मुजफ्फरनगर दंगा इसका उदाहरण है। विकास एक क्षेत्र तक सिमटा।सपा की सरकार में तो माफिया हावी रहता है गुंडे बदमाश सक्रिय रहते हैं। मायावती ने कहा कि सपा ने सत्ता में आते ही हमारी पार्टी ने दलित व पिछड़े वर्गों के महापुरुष के नाम पर जिन जिलों व योजनाओं के नाम रखे थे उन्हें बदल दिया। दलित वर्ग के लोगों को प्रमोशन में आरक्षण का बिल फाड़ा। मायावती ने कहा कि भाजपा ने जातिवाद की राजनीति की। दलित व महिलाएं सुरक्षित नहीं। मीडिया आंकड़े छुपा देती है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम वर्ग के लिए चल रही योजनाओं का लाभ इस सरकार में नहीं मिला। आरक्षण का लाभ भी नहीं मिला। निजिकरण किया। मुस्लिमों के साथ पक्षपात का रवैया अपनाया। बसपा सुप्रीमाें बोलीं कि भाजपा ने बेरोजगारी बढ़ाई है। पेट्रोल गैस के दाम बढ़ने से महिलाएं परेशान। बेरोजगार को पलायन करना पड़ा। पूरे देश में भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं।
Related posts
-
पहलगाम अटैक के बाद अब कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
पहलगाम हमले के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के... -
‘भारत को डराया नहीं जा सकता, हम जोरदार जवाब देंगे’, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, भारतीय वायु सेना... -
19 अप्रैल को होने वाला था PM मोदी का दौरा, अचानक किया गया रद्द
पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी, जो एक दिन पहले तक पर्यटकों से गुलजार थी, अब सुरक्षाकर्मियों...