*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया सम्पूर्ण राष्ट्र के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास*
*उत्तर प्रदेश के 55 स्टेशनों के कार्यों का हुआ शिलान्यास*
*पुनर्विकास शिलान्यास में प्रयागराज मंडल के शामिल रहे 07 स्टेशन*
*उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रायगराज जं पर शिलान्यास कार्यक्रम में रहे उपस्थित*
देवेंद्र त्रिपाठी
(मुख्य संवाददाता- हरबात )
प्रयागराज । अमृत भारत योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण राष्ट्र 508 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के 07 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इस दौरान इन सभी 07 स्टेशनों पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ।
इस दौरान सभी स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन हुआ और पिछले कुछ समय सभी स्थानों पर विद्यालयों में आयोजित निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभी स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों , लोकतंत्र सेनानियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं सहित नगरों के गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर माननीय प्रधानमंत्री के वीडियो लिंक के माध्यम से स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया और सभी को संबोधित किया।
इसी क्रम में *प्रयागराज जंक्शन स्टेशन* के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति मंत्री, दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री, श्रीमती केसरी देवी पटेल सांसद/ फूलपुर, विनोद सोनकर सांसद /कौशांबी , विधायक पीयूष रंजन, विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, विधायक वाचस्पति , विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह , विधान परिषद सदस्य के पी सिंह, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक प्रभा शंकर पाण्डेय एवं स्वतंत्र सेनानी मकसूद उल्लाह उपस्थित रहे |
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए रेलवे में हो रहे विकास कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया |
सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और इस अवसर पर अपने स्वागत संबोधन में महाप्रबंधक उत्तर मध्य्ब रेलवे ने इस योजना के विषय में और रेल की पिछली उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के विषय में उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया।
इसी प्रकार *कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन* पर भी शिलान्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी द्वारा वेर्चुअल माध्यम से किया गया | इस दौरान इस कार्यक्रम में सत्यदेव पचौरी सांसद कानपुर नगर, देवेन्द्र सिंह भोले सांसद अकबरपुर, राकेश सोनकर विधायक भोगनीपुर एवम मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, सुरेन्द्र मैथानी माननीय विधायक गोविंदनगर, अरुण पाठक सदस्य विधान परिषद, सलिल विश्नोई सदस्य विधान परिषद, श्रीमती प्रमिला पांडे महापौर कानपुर , एवं प्रख्यात टीवी सीरियल कलाकार अन्नू अवस्थी की गरिमामई उपस्थिति रही |
इसी क्रम में *फतेहपुर* में आयोजित हुए समारोह में साध्वी निरंजन ज्योति , केंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जय कुमार जैकी, विधायक बिंदकी, विकास गुप्ता, विधायक, आयाहशाह , श्
इसी तरह *टूंडला जं. स्टेशन* में आयोजित हुए समारोह में चंद्र सैन जादौन सांसद /फिरोजाबाद, प्रेम पाल सिंह धनकर विधायक /टूंडला, भंवर सिंह नगर पालिका अध्यक्ष टूंडला, वृंदावन लाल जिला अध्यक्ष, राकेश कुमार महा नगर अध्यक्ष, दीपक चौधरी जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी , शिव सिंह चक भूतपूर्व विधायक, के साथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
इसी प्रकार *इटावा रेलवे स्टेशन* पर शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया सहित जिले के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
इसी प्रकार *पनकीधाम रेलवे स्टेशन* पर अमृत भारत स्टेशन योजना का शिलान्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद, कानपुर सत्य देव पचौरी , सांसद, अकबरपुर डी.एस. भोले , विधायक सुरेंद्र मैथानी , विधायक राहुल बच्चा सोनकर , विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार जी एवं विधायक श्रीमती सरोज कुरील सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
*विंध्याचल स्टेशन* पर अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल/वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, सांसद/राजसभा/सोनभद्र रमा शंकर, विधायक/मिर्जापुर/सदर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, सदस्य विधान परिषद् श्याम नारायण सिंह, माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुंदर केशरी, अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद राहु कनौजिया और पद्मश्री पुरस्कार विजेता श्रीमती अजिता श्रीवास्तव रहे |
इसी संदर्भ में अवगत कराना है कि, रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में और भारत सरकार के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। देशभर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशनों के रूप में विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस क्रम में तीन स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है| इनमें मध्य प्रदेश का रानी कमलापति स्टेशन, कर्नाटक के बेंगलुरु का सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन और गुजरात का गांधीनगर स्टेशन शामिल हैं। ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर पेश करते हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए, ये पुनर्विकसित स्टेशन मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिस्थापना के साथ-साथ नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। इन स्टेशनों में से 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आज रखी जा रही है जिनमें से 55 स्टेशन उत्तर प्रदेश के हैं और 07 स्टेशन प्रयागराज मंडल के हैं।
इस योजना के अतंर्गत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अतंगर्त निम्न 15 स्टेशनों पर कार्य होना हैः
क्र सं. | स्टेशन |
कार्य |
अनुमानित लागत (करोड़ ) |
लक्ष्य |
1 | विन्ध्याचल | अमृत भारत स्टेशन योजना के के अंतर्गत पुनर्विकास |
26.82 |
|
2 | फतेहपुर |
37.42 |
मई 2024 |
|
3 | पनकी धाम |
29.53 |
मई 2024 |
|
4 | मिर्ज़ापुर |
34.25 |
मई 2024 |
|
5 | गोविन्दपुरी |
21.14 |
मई 2024 |
|
6 | मानिकपुर |
27.73 |
मई 2024 |
|
7 | टूंडला |
42.10 |
मई 2024 |
|
8 | इटावा |
32.09 |
मई 2024 |
|
9 | अनवरगंज |
16.03 |
मई 2024 |
|
10 | फिरोजाबाद |
14.54 |
मई 2024 |
|
11 | चुनार |
19.09 |
मई 2024 |
|
12 | खुर्जा |
18.10 |
मई 2024 |
|
13 | शिकोहाबाद |
12.70 |
मई 2024 |
|
14 | मैनपुरी |
08.61 |
मई 2024 |
|
15 | सोनभद्र |
10.49 |
मई 2024 |
|
कुल अनुमानित लागत |
350.63 |
इस क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अतंर्गत उपरोक्त स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही है। यात्रियों की सुचारू रूप से आवाजाही के लिए इन स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर के अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉनकोर्स, वेटिंग रूम और कमर्शियल क्षेत्र विकसित किए गए हैं। साथ ही यात्रियों के आगमन-प्रस्थान एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।
इन स्टेशनों पर अवांछित संरचनाओं को हटाकर रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर परिसंचरण क्षेत्र, उन्नत पार्किंग स्थल, दिव्यांगजन अनुकूल बुनियादी ढांचा, हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल भवन आदि शामिल हैं।
उपरोक्त अमृत भारत स्टेशनों के अतिरिक्त प्रयागराज एवं कानपुर स्टेशनों का वृहद पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है जिसके तहत इन स्टेशनों को विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रयागराज स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य 960 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है जोकि पूरे देश में सर्वाधिक है। इसके अंतर्गत स्टेशन के दोनों ओर 8 मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण, जिसमें प्रथम 3 मंजिल पर रेल संबंधी कार्यालय एवं यात्री सुविधाओं तथा ऊपर की मंजिलों पर वाणिज्यिक विकास का प्रावधान किया गया है। सिविल लाइंस साइड में अंडरग्राउंड पार्किंग एवं एकीकृत परिवहन की व्यवस्था की गई है साथ ही स्टेशन के सिविल लाइंस साइड की ओर तीसरे मार्ग से सातवें मार्ग तक सभी जर्जर रेलवे आवासों को तोड़कर सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाना है। रेलवे स्टेशन पर 72 मीटर चौड़े दो कॉनकोर्स का भी निर्माण किया जाना है जोकि रेलवे लाइन एवं प्लेटफॉर्मों के ऊपर बनाया जाएगा। जिसमें 9,000 यात्रियों के बैठने हेतु व्यवस्था होगी साथ ही खाने-पीने के स्टॉल एवं बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था होगी। यात्रियों के आने-जाने के लिए सभी प्लेटफॉर्मों पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर की सुविधा प्रदान की जाएगी।
प्रयागराज स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य वृहद होने के कारण इसे दो चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। प्रथम चरण में कुंभ मेला से पहले सिविल लाइंस साइड के विकास का लक्ष्य एवं कुंभ मेला संपन्न होने के पश्चात् शेष कार्य पूरा किया जाएगा। सिटी साइड के पुराने भवन को हटाकर नए भवन का निर्माण एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा।
इसी प्रकार कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 767 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का वृहद पुनर्विकास प्रस्तावित है। जिसमें सिटी साइड (घंटाघर) में नए स्टेशन भवन का निर्माण, कॉनकोर्स/फूड प्लॉजा का निर्माण, यात्रियों के लिए प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए लिफ्ट एवं एस्केलेटर का प्रावधान, रेलवे स्टेशन का मेट्रो के साथ एकीकरण एवं कुल 93100 वर्ग मीटर यात्री एवं वाणिज्यिक स्थान का विकास सम्मिलित है।
उपरोक्त दोनों स्टेशनों पर यात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान हेतु अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार होंगे। जिससे सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।