अमन सहरावत ने कुश्ती में दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

पेरिस ओलंपिक में भारत का अभियान समाप्ति की ओर बढ़ चला है। 14वें दिन शुक्रवार को भारत के खाते में छठा मेडल आया। भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश को कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। उन्होंने प्यर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से पछाड़ा। हालांकि, इससे पहले भारत को एथलेटिक्स में निराशा हाथ लगी। महिला 4×400 मीटर रिले के हीट्स में भारतीय टीम 8वें स्थान पर रही। जबकि पुरुष टीम अपनी हीट्स में चौथे स्थान पर रहीं। 14वें दिन भारत की 4 स्पर्धाएं हुईं।

अमन सहरावत ने जीता कांस्य पदक

14वें दिन के खत्म होते-होते भारतीय पहलवान अमन सहरावत  देश को छठा मेडल दिलाया। अमन ने कुश्ती में ओलंपिक 2024 का एकलौता मेडल दिलाया। उन्होंने 13-5 से ये मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही वह भारत के सबसे युवा ओलंपिक मेडलिस्ट भी हैं।

अदिति अशोक लीडरबोर्ड में खिसकी

वहीं गोल्फ में भारत की अदिति अशोक होल नंबर थ्री के लिए बोगी कर गई। इसके कारण वह लीडरबर्ड में काफी नीचे आ गई हैं। वह 14वें से 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं दीक्षा डागर ने तीसरे होल के लिए पार स्कोर दर्ज किया।

हीट्स में चौथे स्थान पर पुरुष टीम

भारतीय पुरुष रिले टीम अपनी हीट्स में चौथे स्थान पर रही। भारत ने 3:00.58 का समय निकाला। हर हीट्स से टॉप तीन टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं। इसके अलावा बची हुई टीमों में से टॉप चार टीमें क्वालीफाई करती हैं। लेकिन भारतीय टीम उनमें शामिल नहीं थी।

महिला 4×400 रिले टीम ने किया निराश

भारत की महिला 4×400 रिले टीम हीट में 8वें नंबर पर रही। उसने 3:32.51 का समय निकाला। भारतीय अपने सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 3:26.89 से बेहतर नहीं कर पाई।

Related posts

Leave a Comment