अनधिकृत वेंडरों तथा बिना उचित कारण के चेन खीचने वाले 240 लोंगो पर हुई कार्यवाही

प्रयागराज मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री  सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है| इन्ही प्रयासों के क्रम में प्रयागराज मण्डल के वाणिज्य एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अनाधिकृत वेंडिंग तथा बिना उचित कारण के अलार्म चेल खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है|

            इसी क्रम में प्रयागराज मंडल के  रेलवे स्टेशनों में चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के  क्रम में वर्तमान माह 01 जुलाई 20 22 से 25 जुलाई 2022 तक कुल 83 लोंगो को  बिना उचित कारण चेन खीचने वालों पर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया गया साथ ही इसी सामान अवधि के दौरान अलीगढ़ जंक्शन पर 03 लोगों को  ,प्रयागराज जंक्शनपर 11 लोंगो को तथा कानपुर स्टेशन पर 07 लोंगो को बिना उचित कारण चेन खीचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया| उन सभी पर रेलवे नियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 47,045/-  रूपये जुर्माना स्वरुप वसूल किये गए |

इसी कड़ी में प्रयागराज मंडल में अवैध वेंडरों तथा ओवरचार्जिंग की घटनाओं की  रोकथाम के लिए मंडल द्वारा लगातार सभी स्टेशनों पर कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष  में 01 जुलाई 2022 से 25 जुलाई 2022 तक 157 अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्यवाही  हुई तथा उनसे जुर्माना स्वरूप ₹ 1,17,605 वसूल किए। जबकि इसी समान अवधि में अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर 07 ,प्रयागराज स्टेशन पर 15 तथा कानपुर स्टेशन पर 24 अनधिकृत वेंडरों  को पकड़ा गया और  रेलवे सुरक्षा बल को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।

            रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें ,ऐसा करना दंडनीय अपराध है | उक्त कृत्य से आपके  साथी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है |सभी रेल यात्री खान-पान का सामान अधिकृत वेंडर से ही लें , स्टेशन परिसर में कोई विक्रेता किसी भी सामान का  MRP से अधिक मूल्य मांगता है तो आप रेलवे के हेल्प लाइन नंबर 139,रेल मदद एप व स्टेशन पर मौजूद अधिकारियो से शिकायत कर सकतें हैं |

Related posts

Leave a Comment