प्रयागराज। कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में 16 अक्टूबर 2022 रविवार को सुबह के 10 बजे से शाम 4 बजे तक सरकारी कर्मचारियों के नि:शुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एक विशेष पहल के तहत संपादक एवं नियोजक अक्षय सिंह और अभिनव शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ डीएम संजय कुमार खत्री करेंगे। अक्षय सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ को दृष्टिगत रखते हुए यूनाइटेड मेडिसिटी और दिल्ली मेदांता के डा नरेश त्रेहन के संयुक्त प्रयास से हृदय रोग विशेषज्ञ डा एस के तनेजा, न्यूरोलॉजिस्ट डा सुनील कुमार , श्वांस रोग विशेषज्ञ डा बीके कुशवाहा और यूनाइटेड मेडिसिटी के निदेशक डा प्रमोद कुमार से परामर्श प्राप्त कर सकेगे। स्वास्थ शिविर में फ्री जांच, ई सी जी एवं मधुमेह भी कराई जायेगी और यह प्रयास रहेगा की परिसर में आए सभी लोगो को सही परामर्श के साथ – साथ आज कल के जॉब स्ट्रेस को कैसे संभाला जाए और अपने स्वास्थ का कैसे सही रखा जाये। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री करेगे। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
Related posts
-
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी... -
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज...