अगर गिफ्ट में मिलें ये चांदी की चीजें, तो चमक उठेगी आपकी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह एक विशेष धातु है। इसका संबंध ग्रहों और राशियों से जुड़ी हुई है। चांदी चंद्रमा और शुक्र ग्रहों को प्रतिनिधित्व करता है। गौरतलब है कि चांदी को सौंदर्य, समृद्धि, सफलता, शांति, सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चांदी धारण करने से व्यक्ति को रोग मुक्त भी हो सकता है। वहीं व्यक्ति को उपहार में कई प्रकार की चांदी की चीजें मिलती है। अगर व्यक्ति को गिफ्ट में ये चीजें मिल जाए, तो किस्मत चमक सकती है। आइए इस लेख में आपको बताते हैं।

गिफ्ट में चांदी का सिक्का मिलना

अगर आपको किसी ने उपहार में चांदी का सिक्का मिलता है, तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इसके अलावा चांदी का सिक्का समृद्धि का भी संकेत देता है। अगर आपको गिफ्ट में चांदी का सिक्का मिले, तो उसे पूजा स्थान पर रखकर पूजा करें।

गिफ्ट में चांदी का गणेश जी मिलना

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि का देवता कहा जाता है। अगर किसी जातक को उपहार में चांदी के भगवान गणेश की मूर्ति मिलती है, तो इसका मतलब है कि इससे व्यक्ति को सफलता मिलती है और समस्याओं से भी छुटकारा मिलने लगता है। गिफ्ट में मिले चांदी का कलम 

अगर किसी व्यक्ति को गिफ्ट में चांदी का कलम मिलना, तो इसे आप अपने स्टडी टेबल पर रख सकते हैं। कलम ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में जल्द ही सफलता मिलती है।

चांदी का ब्रेसलेट मिलना

अगर आपको किसी ने चांदी का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। तो यह सौंदर्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गिफ्ट में मिला  चांदी का ब्रेसलेट पहनने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और सौभाग्य के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।

गिफ्ट में चांदी का दीपक मिलना

अगर आपको किसी ने गिफ्ट में चांदी का दीपक दिया है तो इसे प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को उपहार में चांदी का दीपक मिले, तो इससे व्यक्ति को सकारात्मक और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

चांदी का बछड़ा मिलना

चांदी का बछड़ा गिफ्ट में मिले, तो इसका मतलब है कि व्यक्ति के जीवन में खुशियों से भरने वाला है। इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्यों में आपसी प्रेम बनी रहती है।

Related posts

Leave a Comment