अखिल भारतीय रेलवे भारोत्तोलन चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे ने जीते 7 पदक

3-गोल्ड, 3-सिल्वर, 1-कांस्य जीता

महाप्रबंधक  उत्तर मध्य रेलवे  प्रमोद कुमार ने इस महान उपलब्धि की सराहना की

 

प्रयागराज। कपूरथला में आयोजित 68वीं पुरुष और 7वीं महिला अखिल भारतीय रेलवे भारोत्तोलन चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे  ने सात पदक जीते। उत्तर मध्य रेलवे  की टीम में 7 खिलाड़ी शामिल थे और प्रत्येक खिलाड़ी ने एक पदक हासिल किया। उत्तर मध्य रेलवे  की कुल पदक तालिका 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य रही।

एन.सुमनबाला ने 64 किग्रा में, शशि यादव ने 87 किग्रा में और प्रभाकरण ने 81 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि बी.उषा ने 64 किग्रा में, मुन्नी ने 87 किग्रा वर्ग में और विशाल सोलंकी ने 109 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया। प्रीति रानी ने 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे   प्रमोद कुमार ने भारोत्तोलन टीम द्वारा हासिल की गई शानदार उपलब्धि की सराहना की।

उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष  शरद मेहता ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के महासचिव  नितिन गर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त की और खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे उत्तर मध्य रेलवे और राष्ट्र के लिए इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के कोच जितेंद्र सिंह ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts

Leave a Comment