समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर रविवार को हरदोई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना (मुहम्मद अली) ने एक ही संस्थान में पढ़ाई की। वे बैरिस्टर बन गए और भारत की आजादी के लिए लड़े। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक विचारधारा (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाया।अखिलेश यादव ने कहा कि सपा नेताओं के खिलाफ जो ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है, वह कांग्रेस और भाजपा की देन है। कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कांग्रेस को भाजपा और भाजपा को कांग्रेस बताया। अखिलेश ने कहा कि अंग्रेजों ने सबसे पहले चाय पीने की आदत भारतीयों में डाली थी, जिसके कारण भारतीयों को गुलामी करनी पड़ी थी। इसी प्रकार भाजपा लोगों को मुफ्त सिलिंडर बांटकर उनकी आदत खराब कर रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि 2000 के नोट को लेकर रुपया काला सफेद नहीं होता, लेनदेन होता है। नोटबंदी के वक्त भाजपा कहती थी कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। पर अब क्या रुपया लेना बंद हो गया क्या? लाल रंग का नया नोट छापकर नए तरीके से भ्रष्टाचार कर रहे हैं। किसानों की दुर्दशा बयां करते हुए सपा अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि वे सरदार पटेल के पद चिह्नों पर चलते हैं, लेकिन आज किसान संकट में है और उनकी आय दोगुनी नहीं है। यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब है, इसलिए यूपी के लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...