उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव एक हो गए। अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचकर पहले तो गिले-शिकवे दूर किए फिर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर सहमति जता दी। अखिलेश और शिवपाल ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट कर गठबंधन का ऐलान भी कर दिया।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ हुई मुलाकात की फोटो ट्वीट करते लिखा… ‘प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा व अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है। अखिलेश के बाद शिवपाल ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘…आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में साथ मिलकर लड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को करीब साढ़े तीन बजे चाचा शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके घर पहुंचे। अखिलेश ने शिवपाल के पैर छुए तो भावुक शिवपाल ने उन्हें गले लगा लिया। इस मुलाकात के दौरान शिवपाल परिवार के साथ मौजूद थे। दोनों के बीच यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बात फाइनल हो गई। पिछले कई महीनों से चाचा शिवपाल और उनके भतीजे अखिलेश यादव के मन में एक दूसरे के प्रति नरमी और श्रद्धा भाव देखा जा रहा था। ऐसे में पहले से यह कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले चाचा और भतीजे फिर से एक हो सकते हैं।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...