जीवन को वैज्ञानिक सोच बनाने पर समाज में प्रगति आएगी-पूर्व कुलपति प्रो0 के बी पाण्डेय
पर्यावरण के बिना किसी का भी जीवन सुखी नहीं हो सकता-डॉ चंद्र भूषण पाण्डेय
अटल बिहारी नगर/नैनी/प्रयागराज 17 अक्टूबर,2022।जीवन में लक्ष्य होना चाहिए,लक्ष्य के बिना जीवन अधूरा है आप सब अर्जुन हैं और गुरु द्रोण है यह बातें प्रो0 के बी पांडेय पूर्व कुलपति ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट ने विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का आयोजन संजीवनी संस्था द्वारा अंकित विद्या निकेतन इंटर कॉलेज अरैल अटल नगर (नैनी) में तीन दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कहीं।
प्रो0 के बी पांडे ने कहा विज्ञान के बिना जीवन संभव नहीं है विज्ञान का मतलब विशिष्ट ज्ञान और सफलता तभी संभव है जब आप अपना जीवन वैज्ञानिक बनाएंगे। जीवन को वैज्ञानिक सोच बनाने पर समाज में प्रगति आएगी।
डॉ चंद्रभूषण पांडेय स्वतंत्र निदेशक राष्ट्रीय केमिकल फर्टिलाइजर लिमिटेड भारत सरकार ने संबोधन में कहा कि पर्यावरण के बिना किसी का भी जीवन सुखी नहीं हो सकता। हमारी प्रकृति और शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। आप सोचिए अगर प्रकृति बीमार हो जाय तो क्या जीवन सुखी रह सकता है। धरती बीमार न पड़े इसके लिए मैं सभी बच्चों से कहता हूँ कि आप लोग भी अपने घरों के आसपास पेड़ अवश्य लगाएं,पेड़ों से भी प्यार करें पेड़ों को प्रणाम करें। जिससे प्रकृति वातावरण स्वस्थ होने पर कोई बीमार नहीं होगा। तो हम वैज्ञानिक रूप से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ेंगे। मनोवैज्ञानिक डॉ प्रमोद पांडेय ने कहा मन की स्थिति को बचपन से ही लक्ष्य बनाकर अध्ययन करें तो निश्चित तौर से जीवन में समृद्धि आएगी।इससे पहले फीता काटकर प्रोफ़ेसर के बी पांडेय, डॉ चंद्रभूषण पांडे,डॉ प्रमोद पांडेय ने शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में लगे चित्र भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा शोध और उनके जीवन में को देखा।बच्चों ने मैजिक खेल का आनंद लिया।
इस मौके पर प्रबंधक अनिल मिश्रा, प्रधानाचार्य सीताराम त्रिपाठी, संचालक विद्यासागर मिश्र,कार्यक्रम आयोजक उदित नारायण शुक्ल, भाजपा नेता व मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी सहित ज्ञान भारती, सरस्वती बाल मंदिर,संगम मॉडल,स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज कल्याणी देवी,बाल भारती, बाल विकास इंटर कॉलेज सहित 30 स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थी विज्ञान प्रदर्शनी व मेले में उपस्थित रहे।