प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके 59वें जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने उन्हें एक कर्मठ नेता बताया। नड्डा का जन्म वर्ष 1960 में पटना में हुआ था।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘विनम्र, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी विशिष्ट कार्यशैली से हर भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।’’ नड्डा जून में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष हैं।गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने लिखा,”अपने परिश्रम एवं कुशलता से सरकार व संगठन में विभिन्न दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाए। आपके नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त हो और आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...