एक राष्ट्र एक चुनाव पर काशी क्षेत्र सोशल मीडिया मीट का हुआ आयोजन

प्रयागराज।जिला पंचायत सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से आयोजित हुए सोशल मीडिया मीट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सोशल मीडिया की आम जनमानस के बीच अहम भूमिका है। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद 400 देश में एक साथ चुनाव हो चुके हैं। यदि देश में एक साथ चुनाव होंगे तो बार बार चुनाव का बोझ खत्म हो जाएगा। बार बार चुनाव से कर्मचारियों पर दबाव पड़ता है चुनाव में ड्यूटी पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 1951, 52 का पहला चुनाव एक साथ हुआ था, 1957 का चुनाव भी एक साथ हुआ और 1962 व 1967 का चुनाव भी एक साथ हुआ था। राज्य मंत्री ने कहा कि सितंबर 2023 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए कमेटी बनी। 47 राजनैतिक दलों ने इस पर अपने विचार प्रस्तुत किए जिनमें 32 राजनैतिक दलों का समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस, और ममता बनर्जी की पार्टी व अन्य विपक्षी पार्टियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध किया और इसे संविधान विरोधी कानून कहकर इसका दुष्प्रचार किया। पूरा देश जब मानसिक रूप से तैयार हो जायेगा तो एक राष्ट्र एक चुनाव भी संभव हो जायेगा। अमेरिका, फ्रांस , कनाडा, इंडोनेशिया दुनिया के 7 ऐसे देश हैं जहां एक साथ चुनाव कराए जाते हैं। लोकसभा में एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पारित हो चुका है। दयाशंकर मिश्र”दयालु” ने कहा कि 191 दिनों के रिसर्च के बाद 18 हजार 626 पन्नों में एक राष्ट्र चुनाव को शामिल किया गया है। एक राष्ट्र एक चुनाव देश को आर्थिक ताकत प्रदान करेगा। एक ही वोटर लिस्ट बनेगी। एक मतदाता पहचान पत्र बनेगा। कश्मीर में कभी तिरंगा के बगल एक अलग ध्वज लहराता था आज स्थिति बदल चुकी है। मोदी ने जब सत्ता संभाली थी तब भारत 11 वें नंबर पर था आर्थिक रूप से आज 5 वे नंबर पर है। आर्थिक सुधारों की बदौलत भारत दुनिया में आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत दुनिया का इकलौता देश था जिसने दो टीके बनाए आज देश में फाइटर जेट बन रहे हैं। लोगों को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराया गया। उत्तर प्रदेश के हर घर में नल से पानी मिल रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले पर दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि भारत की कूटनीति से पाकिस्तान एक एक बूंद पानी को तरसेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति से पहले ही पाकिस्तान भूखों मरने पर विवश हो गया है।
भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विषय को आम लोगों के बीच पहुंचाने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। विपक्ष के दुष्प्रचार को सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता बेनकाब करने का काम करें।
कार्यक्रम के संयोजक सोशल मीडिया के क्षेत्रीय संयोजक काशी क्षेत्र अरविंद पाण्डेय रहे। धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया क्षेत्रीय सह संयोजक काशी क्षेत्र अतुल पांडेय ने किया। संचालन क्षेत्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया काशी क्षेत्र विमलेश पटेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम आतंकी हमले में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज महानगर, गंगापार एवं यमुनापार, सोनभद्र, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही आदि 16 जिलों के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, डॉ शैलेश पांडेय, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, विधायक दीपक पटेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, श्याम सुंदर द्विवेदी,जिला संयोजक सोशल मीडिया हनुमान प्रसाद पाण्डेय, निमिष खत्री, सुभाष कनौजिया, बाबूलाल भंवरा, चंद्रा अहलूवालिया, उमेश तिवारी, विवेक मिश्रा, राजेश केसरवानी, शिखा रस्तोगी, मनोज कुशवाहा, विजय पटेल, सुजीत कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, किरण जायसवाल, दीप द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment