अहिल्याबाई होल्कर संघर्ष और प्रेरणा देने वाली महान विभूति : डॉ मानसिंह यादव

प्रयागराज। महारानी अहिल्याबाई होल्कर संघर्ष और प्रेरणा देने वाली महान विभूति रहीं। मालवा की महारानी अहिल्या बाई होल्कर सबसे सफल और प्रसिद्ध मराठा शासकों मे से एक रहीं। वह नारीवादी शासक, दूरदर्शी नेता, बहादुर योद्धा और बुद्धिमान एवं विद्वान महिला थीं। उक्त बातें आज अहिल्या बाई होल्कर क़े जन्म जयंती पर सपा कार्यालय मे आयोजित जयंती समारोह मे सपा नेता एवं एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
  सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव एवं यमुनापार पप्पूलाल निषाद ने कहा कि  1725 मे महाराष्ट्र क़े अहमद नगर क़े चौडी गाँव मे पिछड़े समाज क़े साधारण परिवार मे जन्म लेने वाली बहादुर महिला ने अपने स्वसुर एवं पति खण्डेराव जी की मृत्यु क़े बाद 11दिसंबर 1762 को इंदौर क़ा शासन संभाला। अपने शासन काल मे उन्होंने महिलाओं की सेना बनाया और उनके सम्मान क़े लिये ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिए।शिक्षालाय एवं देवालय बनवाये। 13 अगस्त 1795मे उनकी मृत्यु हो गई।
 वक्ताओं ने कहा कि उनके संघर्ष पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की जरुरत है।
 इस मौके पर सर्व श्री अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद, डॉ मानसिंह यादव, दान बहादुर मधुर,राम अवध पाल, आर. एन. यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, आसुतोष तिवारी, ओ पी यादव, सुशील यादव, राजू पासी, अशोक यादव, जगदीश यादव, रेहान अहमद, नाटे चौधरी, अशोक अंजान, आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment