आजकल लोग धन अर्जन करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, सफलता न मिलने के बाद लोग निराश और हताश भी हो जाते हैं। अगर आपको भी कठिन परिश्रम के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो आप रावण संहिता में निहित उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। रावण संहिता में सैकड़ों अचूक उपाय बताए गए हैं। आइए, इनमें दो अचूक उपायों को जानते हैं-
अगर आप आर्थिक समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो रावण संहिता में निहित ये उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से यथाशीघ्र धन की प्राप्ति होती है। इसके लिए पांच काली मिर्च के दाने लेकर किसी चौराहे पर पहुंच जाएं। एक चीज का ध्यान रखें कि आप पर किसी की नजर न पड़ें। आप चाहे तो ब्रह्म मुहूर्त में इस उपाय को कर सकते हैं। उस समय लोगों की आवाजाही कम होती है। अब मिर्च को अपने सिर से सात बार उसार लें। अब चार दाने को चारों दिशाओं में फेंक दें। वहीं, एक मिर्च को आकाश की तरफ फेंक दें। इस उपाय को करने से अकस्मात धन के योग बनते हैं।
-अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार को सवा सौ ग्राम साबुत चावल और इतनी मात्रा में मिश्री को एक सफेद कपड़े या रुमाल में बाँध लें। इसके बाद रुमाल को हाथ में रखकर धन की देवी से घर में विराजमान होने की कामना करें। साथ ही किसी भी प्रकार की भूल चूक के लिए मां से क्षमा याचना कर लें। अब रुमाल को बहते हुए जलधारा में प्रवाहित कर दें। इसे पवित्र नदियों में प्रवाहित करना ज्यादा श्रेष्ठकर होगा। इस उपाय को करने से भी आर्थिक तंगी दूर होती है। ये उपाय भी रावण संहिता में निहित है।