पंडित केशरी नाथ जैसा मार्गदर्शक अब इस युग में संभव नही है-विभवनाथ भारती

यमुनापार के भाजपाइयों ने आवास व अत्येष्ठि में सम्मिलित होकर शोक प्रकट किये
 ‌प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल और भाजपा के वरिष्ठ राजनेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पं. केशरीनाथ त्रिपाठी का रविवार को सुबह निधन हो जाने से प्रयागराज यमुनापार के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती सहित भारी संख्या में भाजपाइयों ने आवास पहुंच व अंतिम यात्रा व अत्येष्ठि में सम्मिलित होकर शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा पंडित केशरी नाथ जी जैसा मार्गदर्शक व संरक्षक की भरपाई होना अब इस युग में संभव नही है। पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी का कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जिनका रविवार को भोर मे निधन हो गया था। जिसके बाद आवास मे शोक संवेदना के बाद सायं 4 बजे अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई उसके बाद दशासुमेर घाट के आगे अंतिम संस्कार किया गया। शोक व्यक्त करने वाले मे सासंद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी,भाजपा जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार नाथ केसरी, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, विभूति नारायण सिंह,राजेश शुक्ला, संतोष त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विधायक राजमणि कोल,विधायक पियूष रंजन निषाद,विधायक डाँ. बाचस्पति,पूर्व विधायक उदय भान करवरिया,पूर्व विधायक नीलम करवरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र डाँ.व्यंकटेश सिंह,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,ओम प्रकाश निषाद, प्रकाश शुक्ल,सुभाष सिंह पटेल,प्रदीप पांडेय,श्याम मिश्रा,दुर्गा पांडेय,हृदयेस मिश्रा,सरदार पतिविंदर सिंह आदि के साथ भारी सख्यां मे भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment