दुकानजी का नाम इण्डिया स्टार बुक आॅफ रिकार्ड में दर्ज

प्रयागराज। विश्व के एकमात्र मूंछ नृत्य कलाकार राजेन्द्र कुमार तिवारी ‘दुकानजी’ का नाम इण्डिया स्टार बुक आॅफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। जिसे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को प्रमाण पत्र देकर प्रदान किया जायेगा।
अभी तक राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपना मुकाम बनाने वाले दुकानजी को गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड, लिम्का बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड, इण्डिया बुक आॅफ रिकार्ड, मार्वलेस रिकार्ड बुक आॅफ इण्डिया में दर्ज करा चुके हैं। दुकानजी एक गोल्ड मेडलिस्ट के साथ नगर निगम के सामाजिक कार्यकर्ता स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर, वल्र्ड सोसाइटी के ब्रांड अम्बेसडर, सिविल डिफेन्स प्रयागराज के ब्रांड अम्बेसडर, फैस्को इण्डिया के ब्रांड अम्बेसडर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रयागराज के ब्रांड अम्बेसडर के साथ-साथ अनेकों अवार्ड उपाधियों से सम्मानित किये जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गंगा सेवक सम्मान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा गंगा रत्न सम्मान, इण्टरनेशनल जूनो अवार्ड अब्दुल कलाम आजाद द्वारा प्रयाग गौरव सम्मान, पूर्वांचल शीर्ष सम्मान, मूंछ नृत्य सम्राट की उपाधि, सम्राट अशोक उपाधियों से सम्मानित हो चुके दुकानजी लखनऊ के राष्ट्रीय युवा उत्सव के प्रयागराज के जिलाधिकारी द्वारा आईकान बनाकर प्रतिनिधित्व करने वाले दुकानजी प्रयाग का परचम लहरा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment