मोरबी हादसे पर पुतिन-लापिड समेत इन वैश्विक नेताओं ने जताया दुख

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और इस्राइल के प्रधानमंत्री यैर लापिड समेत विश्व नेताओं संवेदना व्यक्त की है। विवार की शाम मोरबी शहर की मच्छू नदी पर बना पुल गिर गया। इस दर्दनाक घटना में अबतक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। यह पुल सौ साल से भी ज्यादा पुराना था। इसकी मरम्मत भी की गई थी और पांच दिन पहले ही इसे लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया था। छुट्टी का दिन बिताने के लिए बड़ी संख्या में लोग इस पुल पर आए थे। हादसे के समय करीब चार सौ लोग इस पुल पर थे। रूस की सरकारी वेबसाइट पर राष्ट्रीय द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश में पुतिन ने कहा, प्रिय राष्ट्रपति और प्रिय प्रधानमंत्री..गुजरात राज्य में पुल ढहने से हुई दुखद घटना पर मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। राज्य संचालित समाचार एजेंसी टीएएसएस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने पीड़ितों के परिजनों और दोस्तों के प्रति अपने शब्दों में संवेदना जताई है और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, इस्राइली प्रधानमंत्री यैर लापिड ने अपने शोक संदेश में कहा, इस्राइलियों की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के लोगों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस घटना पर पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी दुख जताया है। देश के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संदेश में कहा कि वह पुल ढहने की दुखद घटना से स्तब्ध और दुखी हैं। विक्रमसिंघे ने कहा, हमारी सरकार और श्रीलंका के लोग भारत के लोगों, विशेष रूप से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और बचाव व राह कार्य के सफल संचालन की कामना करता हूं। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हम बहुमूल्य जीवन के नुकसान पर भारत की सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। सऊदी रब के विदेश मंत्रालय ने भी मोरबी में हुई त्रासदी पर बयान जारी किया। भारत के पश्चिम राज्य गुजरात में पुल ढहने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं। सऊदी अरब मैत्रीपूर्ण गणराज्य (भारत) के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। बयान में कहा गया है, राज्य मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों व मित्र भारतीय लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। पुल ढहने की घटना पर एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि वहां जो कुछ हुआ है, उस हमने उसे देखा है। हम जानमाल के नुकसान के लिए शोक व्यक्त करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

Related posts

Leave a Comment