भगवान श्री कृष्ण और सुदामा का चरित्र समाज के लिए आदर्श -बटुक महाराज

भागवत गीता निर्भय जीवन जीने का संदेश देती है – यमुना पुरी
====================
 प्रयागराज। प्राचीन श्री दाधिकांदो मेला कमेटी कृष्णा नगर त्रिवेणी रोड प्रयागराज के तत्वाधान में ज्ञान पुस्तकालय की थी गंज के प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर भक्तों को  कृष्ण सुदामा चरित्र, भगवान का स्वा धाम गमन परीक्षित की परम गति की कथा का श्रवण कराते हुए पूज्य संत बटुक महाराज जी ने  कहा कि भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र सुदामा का चरित्र समाज के लिए आदर्श हैं जहां सुदामा दयनीय परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान को झुकने नहीं देता और भगवान श्री कृष्ण बिना किसी भेदभाव के मित्रता  का धर्म निभाते जो समाज के लिए प्रेरक है
      कथा के मुख्य अतिथि महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत यमुना पुरी जी रहे उन्होंने कहा कि भागवत गीता धर्म के मार्ग पर चलने के लिए निर्भय जीवन जीने का संदेश देती है
     कथा का संचालन कमेटी के संरक्षक एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने किया
  मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कथा के  दिनांक 8 सितंबर को शाम 5 बजे से  महाप्रसाद वितरण किया जाएगा
          कथा मे महा आरती करने वालों में मुख्य रूप से पूज्य संत यमुना पुरी ,विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई , स्वरूप रानी हॉस्पिटल के प्रधानाचार्य डॉ एस पी सिंह, पार्षद सविता केसरवानी,राजेश केसरवानी ,तपन भट्टाचार्य, अजय जायसवाल, मनीष केसरवानी, लल्लन जायसवाल ,हिमालय सोनकर ,अंकुश शर्मा, लाल जी, जायसवाल ,शुभम वैद्य ,राजन शुक्ला, एवं सैकड़ों महिलाओं ने महाआरती की

Related posts

Leave a Comment