होलागढ़ /प्रयागराज।
ग्राम सभा होलागढ़ व दहियावां में शान्तिपूर्वक ढंग से मुहर्रम का जुलूस सम्पन्न हुआ।कस्बा होलागढ़ में सुल्तानपुर अकबर व बदलीपुर से ताजिया आती है व होलागढ़ से भी निकलने वाली ताजिया का मिलन बिगत बरसों की भांति इस वर्ष भी एस बी आई बैंक के सामने मिलन हुआ।वही पर मातम मनाया गया।सुरक्षा के दृस्टि से थानाध्यक्ष होलागढ़ अमित कुमार एस आई रवींद्र यादव एस आई राम हरीश यादव व समस्त स्टाप के प्रयास से शान्तिपूर्वक जुलूस को सम्पन्न करवाया गया।जुलूस में तिरंगा झंडा भी लहराया गया।