भाजपा ने खोला तिरंगा विक्रय केंद्र

हर एक भारतवासी राष्ट्र के प्रति जागरूक हो – गणेश केसरवानी
===================
 प्रयागराज।भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में तिरंगा विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर्व को लेकर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महानगर में उत्साह व्याप्त है हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए बेताब है ऐसे में आम नागरिक को तिरंगा सुविधा जनक तरीके से प्राप्त हो सके इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्येक जिलों के कार्यालय में विक्रय केंद्र खोले गए हैं और बाजार के प्रत्येक चौराहों पर भी तिरंगे झंडे की बिक्री हेतु स्टॉल लग रहे हैं जिसमें कई आकार के तिरंगे झंडे उपलब्ध होंगे और उन्होंने कहा कि हर एक भारतवासी राष्ट्र के प्रति जागृत हो और तिरंगा झंडा खरीद कर अपने घर में सम्मान के साथ लगाएं और राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं
      इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के तिरंगा झंडा विक्रय केंद्र से 3000 तिरंगे झंडे की बिक्री हुई और बताया कि आगामी दिनों में शहर के प्रमुख चौराहे पर स्टाल लगाकर लोगों को किफायती दामों में झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे
     उद्घाटन के अवसर पर विवेक अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, राजेश केसरवानी, रोहित पप्पू पांडे, राजेश सोनकर, सचिन जायसवाल,विवेक गौड, अरुण द्विवेदी, श्याम प्रकाश पांडे, संगीता गोस्वामी, रीता पासी, यश विक्रम त्रिपाठी, चंदन प्रकाश शुक्ला, अभिषेक सिंह, अनुराग सोनकर, सिद्धार्थ पांडे, महेंद्र तिवारी  आदि उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment