हंडिया में मनाया गया महेश नारायण सिंह की 9वी पुण्यतिथि।

सैदाबाद।
हंडिया कस्बा स्थित मानस हाल हंडिया में महेश नारायण वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में स्वर्गीय महेश नारायण सिंह की 9वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी पूर्व गृह मंत्री भारत सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राहुल के द्वारा किया गया।
स्वर्गीय महेश नारायण सिंह हंडिया के एक जनप्रिय नेता थे और 258 विधानसभा हंडिया से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय महेश नारायण सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन पार्टी निषाद पार्टी के द्वारा प्रशांत सिंह राहुल को 258 विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलापंचायत अध्यक्ष प्रयागराज डॉ वी के सिंह, देवराज सिंह, धवल त्रिपाठी, सवारे डाँ कार्तिकेय त्रिपाठी महामंत्री भाजपा धनंजय पान्डेय ,महेश पान्डेय, संतोष शुक्ला, लाल तिवारी,प्रेमकुमार सिंह,असगर अली, वकील अहमद, राजेश खन्ना यादव, रूप धर बिन्द, हिन्द लाल, जे, पी यादव, नूरेन अहमह, निसार अहमद मोनिस खां, मुनीर आलम, इसहाक, अख्तर. गुड्डू ख़ा. सुहैल जोखू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment