तेज रफ्तार SUV ने क्रिसमस परेड में लोगों को रौंदा, 5 मरे, 40 से अधिक घायल

अमेरिका के उत्तरपूर्वी राज्य विस्कान्सिन में रविवार दोपहर एक परेड के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि छुट्टी के दौरान एक क्रिसमस परेड निकाली जा रही थी, जिस दौरान एक हादसे में कई लोग हताहत हो गए। स्थानीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि रविवार को विस्कान्सिन के वुकेशा में भीड़भाड़ वाली क्रिसमस परेड में एक एसयूवी जा घुसी, इसमें 40 से अधिक लोग घायल हो गए और कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे आतंकवादी घटना न होने से भी इनकार नहीं किया है।

वुकेशा के पुलिस प्रमुख डैन थाम्पसन ने कहा कि संदिग्ध वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और मिल्वौकी से लगभग 20 मील (32 किमी) पश्चिम में वुकेशा में घटना के बाद किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि वुकेशा शहर के पास के लोगों को जगह-जगह शरण लेने के लिए कहा जा रहा है।

पास के कैरोल यूनिवर्सिटी परिसर ने ट्वीट किया, ‘एक घटना के कारण लाकडाउन पर है। कृपया सुरक्षित रहें और अगली सूचना तक अपने स्थान पर रहें और जगह पर आश्रय लें।’ बिना ज्यादा जानकारी के अधिकारियों ने मामले में संदिग्ध की पहचान की है। पुलिस ने कहा कि कुछ घायलों को एम्बुलेंस, अन्य को पुलिस और अन्य को परिवार और दोस्तों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मीडिया ने बताया कि परेड के दौरान कार में से गोलियां भी चलाई गईं। हालांकि, इस जानकारी की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के एक आनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में एक लाल वाहन को परेड में घुसते हुए देखा जा सकता है। कार तेज रफ्तार में है और काफी लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।

एक दूसरे वीडियो में, पुलिस वाहन पर गोलियां चलाती हुई दिखाई दी। एक महिला ने Fox6 टीवी स्टेशन को बताया कि एसयूवी ने 9 से 15 साल की लड़कियों की डांस टीम को टक्कर मार दी। उसके बाद सब चुप हो गए और ये सोचने लगे कि यह क्या हुआ। उसके बाद चीखना, दौड़ना शुरू हो गया।

Related posts

Leave a Comment