रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से महिला रेलयात्री को मिला उसका पर्स

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा के साथ साथ  यात्रियों की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 07/11/2021 को ट्रेन नंबर 05003,चौरी चौरा के कोच नंबर डी-2  से यात्री दीपक सिंह एक पर्स  रेलवे सुरक्षा बल  पोस्ट प्रयागराज पर ले कर आए और बताया कि यह एक महिला यात्री का पर्स है,जो भरवारी में उतर गई है| आगे यात्री ने बताया सामान ज्यादा होने के कारण व बच्चो के साथ होने के कारण शायद जल्दबाजी में  महिला का पर्स  छूट गया | दिनांक 08.11.2021 को उक्त महिला यात्री नेहा सिंह अपने पति के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर उपस्थित होकर सारी  घटना से अवगत कराते हुए,अपने पर्स को पहचान कर,पूरा सामान देखा | अपना सामान सही सलामत मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया ।

Related posts

Leave a Comment