3 लाख 33 हजार 363 मनरेगा श्रमिकों के खाते में 1000 रूपये की धनराशि प्रेषित-कैबिनेट मंत्री मोती सिंह

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ श के मनरेगा श्रमिकों के खाते में 611 करोड़ रूपये की धनराशि भेजी है। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री ‘‘राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने बताया है कि पूरे प्रदेश के मनरेगा श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजी गयी है जिसमें जनपद प्रतापगढ़ के 3 लाख 33 हजार 363 मनरेगा श्रमिकों के खाते में 1000 रूपये की धनराशि भेजी गयी है। उन्होने यह भी बताया कि मनरेगा श्रमिकों को 3 माह का निःशुल्क राशन भी दिया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment