21वाँ काॅमनवेल्थ दिवस समारोह सी.एम.एस. में आज

लखनऊ, 6 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा 21वें काॅमनवेल्थ दिवस समारोह का भव्य आयोजन कल दिनाँक 7 मार्च, शनिवार को प्रातः 11.30 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। श्री एस. राजलिंगम, आई.ए.एस., जिलाधिकारी, सोनभद्र, उ.प्र., इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘डिलीवरिंग ए काॅमन यूचर: कनेक्टिंग,  इनोवेटिंग, ट्रान्सफार्मिंग’ थीम पर आधारित इस समारोह का उद्देश्य काॅमनवेल्थ देशों के छात्रों के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र विश्व शान्ति प्रार्थना, सर्व-धर्म प्रार्थना, काॅमनवेल्थ गीत आदि अनेकों शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा विश्व समाज में एकता, शान्ति व सद्भाव का उद्घोष करेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि ‘काॅमनवेल्थ डे’ प्रत्येक नागरिक को विश्व समाज से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद काॅमनवेल्थ विश्व के सबसे अधिक 54 देशों का संगठन है, जहाँ विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का संगम सहज ही उपलब्ध है। काॅमनवेल्थ दिवस भारत की प्राचीन संस्कृति के आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम् को बल प्रदान करता है तथा समस्त मानव जाति को एक विश्व परिवार के सदस्य होने की अनुभूति कराता है।

Related posts

Leave a Comment