प्रयागराज।हिन्दी विभाग, प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज और हिन्दुस्तानी एकेडमी उ0प्र0, प्रयागराज के मध्य शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये समझौता ज्ञापन (एम0ओ0यू0) किया गया। हिन्दुस्तानी एकेडमी के अध्यक्ष डॉ0 उदय प्रताप सिंह एवं हिन्दी विभाग, प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ने इस समझौता ज्ञापन द्वारा कई नयी योजनाओं के क्रियान्यवयन पर प्रकाश डाला। दोनों पक्षों के मध्य संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों के साथ-साथ सेमिनारों, कार्यशालाओं और विशेष शैक्षिक गतिविधियों को निषपादित करने पर सहमति बनी। हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ0 आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के द्वारा हिन्दी विभाग और हिन्दुस्तानी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में कई आयोजन किये जाएंगे।
इस समझौता ज्ञापन के समय प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के पक्षकार के रूप में रजिस्ट्रार एस0के0 शुक्ल तथा हिन्दी विभाग के अन्य आचार्य डॉ0 अजीत सिंह एवं डॉ0 अलका मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ0 अखिलेश कुमार सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा कि सतत आकादमिक गतिविधियों के संचालन द्वारा विश्ववविद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। वित्त अधिकारी शशिभूषण सिंह तोमर ने भी हिन्दी विभाग को अपनी शुभकामनाएं दी।