हज के लिए गए 14 लोगों की हुई मौत, 2700 से अधिक की तबीयत हुई खराब

सऊदी अरब में हज के लिए गए 14 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इतने लोगों की मौत होने के पीछे अत्यधिक गर्मी को कारण बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण मरने वाले सभी लोग जॉर्डन से है।

इस घटना के संबंध में जॉर्डन की न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि 14 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 17 लोग लापता भी हो गए है। मंत्रालय का कहना है कि सऊदी अरब में इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है। हज के दौरान ही हज यात्रियों को भीषण गर्मी का शिकार होना पड़ रहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह सऊदी अरब में मृतकों को दफनाने या शव को जॉर्डन भेजने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है।

मक्का में ये है तापमान

सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को मक्का शहर में पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। भीषण कर्मी के कारण रविवार को यहां हीट स्ट्रोक और सन स्ट्रोक के 2760 मामले देखने को मिले है। हीट स्ट्रोक और सन स्ट्रोक के कारण प्रभावित लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

दिया गया सुझाव

अधिकारियों ने ये भी सुझाव दिए हैं कि हाजी यात्रा पर निकलने से पहले पानी लगातार पीते रहें। हाजियों को अधिक धूप में जाने से बचना चाहिए। सऊदी अरब में गर्मी हाजियों और अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इस वर्ष हज यात्रा की शुरुआत 14 जून से शुरू हुई है। हज यात्रा 19 जून तक चलने वाली है। दुनिया भर के लाखों मुसलमान सऊदी अरब के मक्का में पहुंचे है। हज करना इस्लाम में अनिवार्य बताया गया है।

Related posts

Leave a Comment