सराहनीय कार्य: सिलाई केंद्र में मातृ शक्तियों ने बनाया दो हजार तिरंगा झंडा

प्रयागराज।  इंदरपुर डांडी महेवा में देश व जनपद के गौरव और सम्मान के लिए सिलाई केंद्र की मातृ शक्तियों द्वारा तिरंगा झंडा बनाने का कार्य किया गया। समाजसेवी दीपचंद्र (मुन्ना प्रधान) ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सिलाई केंद्र की मातृ शक्तियों ने भारत देश के सम्मान के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए 02 हजार तिरंगा झंडा बनाया है। समाजसेवी दीपचंद्र ने कहा कि
भारत का राष्ट्रीय ध्वज या “तिरंगा” हम सभी भारतीयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये हम सभी को देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्रीयता तथा देशभक्ति की भावना का वहन करता है। भारत का राष्ट्रध्वज केवल कपड़े से बना कोई टुकड़ा नहीं है बल्कि ये वह भावना है जो देश के लिए महान क्रांतिकारियों को त्याग करने, सैनिकों को देशरक्षा में बलिदान करने और नागरिकों को देश के विकास करने और इसका सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है।

Related posts

Leave a Comment