समाजवादी विजय रथ यात्रा के स्वागत में हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने आप को रोक नहीं पाए। उनका हौसला भी आसमान छूने लगा। कोनी चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने जैसे ही उन्हें गदा भेंट की, वह उसे लेकर रथ की छत पर चारों तरफ घूमकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करने लगे। उन्होंने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरा बल्कि पूर्वांचल में बदलाव का बिगुल भी फूंका। तभी तो करीब 18 मिनट के अपने भाषण में सबसे अधिक जोर बदलाव पर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री का कहना था, वायदों से मुकरने वाली सरकार से जनता ऊब चुकी है। वह भी सरकार बदलना चाहती है। नई सरकार बनेगी, जो रोजगार, खुशहाली और सम्मान की होगी। इसके साथ ही जोशीले युवाओं का जोश और दोगुना हो गया। दरअसल, उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ही हमलावर अंदाज में किया। कहा कि यह जनसमर्थन देख लग रहा है कि किसी को बुखार चढ़ा होगा तो किसी का बुखार उतर गया होगाा।समाजवादी विजय रथ यात्रा में सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह सड़कों पर दिखा। सब के सिर पर लाल टोपी थी। सब उत्साहित थे और अपने पार्टी अध्यक्ष से रूबरू होना चाहते थे। कार्यकर्ताओं के बीच आपस में सेल्फी लेने की भी होड़ मची रही। चारो तरफ ढोल-नगारों की आवाज सुनाई दे रही थी। नगारों की थाप पर युवा ही नहीं बुजुर्गों के भी पैर थिरक रहे थे। सड़क पर दूर दूर तक सिर्फ लाल टोपी ही नजर आ रही थी।राष्ट्रीय अध्यक्ष के विजय रथ पर सवार होते ही कार्यकर्ताओं ने मंत्रोचार और शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। शंख की ध्वनि सुनकर गदगद हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। प्रबुद्ध सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वजीत त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंचे गोरखपुर शहर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता रथ के साथ शंखनाद करते चल रहे थे। गौरव राय, राहुल सिंह, विजय प्रकाश शुक्ला, सोनू शुक्ला, पिंटू शुक्ला, श्रवण शुक्ला, गिरीजेश यादव आदि मौजूद रहे।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...