संपूर्ण उत्तर मध्य रेलवे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

कार्यालयोंरनिंग रूमों क्लबों और स्टेशनों पर योग शिविरों का आयोजन।

 

प्रयागराज।    “मानवता के लिए योग” की थीम के साथ पूरे उत्तर मध्य रेलवे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसी विषय पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे  प्रमोद कुमार के नेतृत्व एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन श्रीमती पूनम कुमार एवं अपर महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे  रंजन यादव की उपस्थिति में इस शिविर का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कोणार्क से  रेल मंत्री के संदेश एवं कार्यक्रम एवं तदोपरांत माननीय प्रधानमंत्री के संदेश का सजीव प्रसारण किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक सुश्री अनुपमा सिंह के मार्गदर्शन में योग सत्र का आयोजन किया गया।

इसके उपरांत योग के संबंध में जनजागरूकता भी प्रसारित करने के उद्देश्य से महाप्रबंधक के नेतृत्व में सभी उपस्थित रेल कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने एक मानव श्रृंखला का निर्माण भी किया।

यह संपूर्ण कार्यक्रम मुख्य कार्मिक अधिकारी  अवधेश कुमार के समन्वयन  में संचालित हुआ।   इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में मंडल रेल प्रबंधकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तथा कारखानों में मुख्य कारखाना प्रबंधकों एवं रेलकर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

प्रयागराज मंडल में मंडल रेल प्रबंधक  मोहित चंद्रा के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक सभागार सहित डी एस ए ग्राउंड, टूंडला कॉलेज, प्रयागराज, कानपुर, मीरजापुर सहित प्रमुख स्टेशनों, क्रू लॉबी, रनिंग रूमों  प्रयागराज, इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर, कानपुर एवं विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए।

झांसी मंडल में वरिष्ठ संस्थान झांसी में मंडल रेल प्रबंधक , झांसी  आशुतोष के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी योग सत्र आयोजित किए गए। आगरा मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक /आगरा  मुदित चंद्रा नेतृत्व में अधिकारी क्लब आगरा में योग सत्र का आयोजन किया गया। इसी तरह के योग सत्र विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित किए गए।

इस आयोजन का ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप आदि जैसे सोशल मीडिया टूल्स का उपयोग करके कार्यक्रम का व्यापक प्रचार किया गया। राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जो दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा था  उसको अधिकारी क्लबों, कार्यक्रम स्थलों एवं विभिन्न स्थानों आदि में टीवी और स्क्रीन पर पर भी दिखाया गया।

Related posts

Leave a Comment