विदेशी मेहमान को इस तरह मुंबई दर्शन करवाती दिखीं दिशा पटानी

हांगकांग के मशहूर रैपर और पॉप स्टार सिंगर जैक्सन वांग इंडिया आए हुए हैं। उन्होंने बीते हफ्ते लोलापालूजा इंडिया ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समा बांधा था।

उन्होंने मुंबई विजिट की अपनी कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने जहां के-पॉप स्टार जैक्सन के मुंबई आने पर घर में उनके साथ पार्टी की, तो वही अब दिशा पटानी की जैक्सन वांग के साथ मुंबई दर्शन करते हुए वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

के-पॉप और स्टार और सिंगर जैक्सन वांग के साथ दिशा पटानी ने मुंबई दर्शन करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पहली वीडियो जैक्सन के कॉन्सर्ट का है, जिसे अटेंड करने के लिए दिशा पटानी पहुंची थीं। एक अन्य वीडियो में दिशा पटानी जैक्सन के साथ मुंबई दर्शन के लिए निकली।

इस वीडियो में दिशा व्हाइट क्रॉप टॉप और जींस में नजर आ रही हैं, तो वहीं जैक्सन वांग लूज पैंट्स और कलरफुल टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जैक्सन और दिशा खुली बग्घी में बैठे हुए मुंबई की स्ट्रीट पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य वीडियो जैक्सन वांग के साथ आई एक बच्ची से भी बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं।दिशा के अलावा उनके साथ मुंबई दर्शन पर निकले के-पॉप स्टार जैक्सन वांग के इस वीडियो को भी एक फैन ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘मुझे कल ही पता चला दिशा पटानी कौन है। वह जिस तरह से जैक्सन को पूरा मुंबई घुमा रही हैं, ये मुझे बेहद पसंद आ रहा है’।

Related posts

Leave a Comment