घर-घर सम्पर्क कर टीका लगाते हुए सरकार की गिनाईं उपलब्धिया
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के निर्देशानुसार पूरे यमुनापार के 1558 बूथो पर कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार के लाभार्थियों से सम्पर्क कर तिलक लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। शुक्रवार को जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटिवार एवं झंझरा चौबे के बूथों पर घर-घर जाकर भाजपा सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे लाभार्थियों से सम्पर्क कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा विकास वादी, राष्ट्रवादी सरकार मे अपने और अपनो के साथ समाज क्षेत्र राष्ट्र के विकास के लिए भाजपा को बोट देकर पुनः उत्तर प्रदेश में पुनः योगी सरकार बनाकर विकास के मुख्य धारा से जुडे। जनसम्पर्क मे प्रमुख रूप से पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मराज पाल,जिला सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र,शक्ति केन्द्र संयोजक गिरीश कुमार चतुर्वेदी, बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार चतुर्वेदी,राजेश्वरी तिवारी आदि के साथ लाभार्थी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।