नई दिल्ली।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया (WJI) देश का शीर्ष राष्ट्रीय मीडिया संगठन हैं । जोकि गत वर्षो से मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग के मीडिया कर्मियों को मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित करता आ रहा है।
इस वर्ष भी मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग के मीडिया कर्मियों के उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु (डब्लू.जे.आई. मीडिया रत्न अवार्ड 2022) 17 दिसम्बर 2022 को महाधिवेशन का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा हैं यह सम्मान सिर्फ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया के अवार्ड समिति द्वारा प्रस्तावित संगठन के सदस्यों को दिया जाएगा जो इस समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होगे |
इसके लिए मीडिया कर्मियों से 30 नवम्बर 2022 तक नामांकन आमंत्रित किए जायंगे । अवॉर्ड के लिए इच्छुक पत्रकार अपना नामांकन सीधे निम्नलिखित लिंक को क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं |
यदि कोई मीडिया कर्मी संगठन का सदस्य नहीं हैं तो वो भी अभी ऑनलाइन सदस्यता के पंजीकरण के लिये निम्नलिखित लिंक को क्लिक करके आवेदन करके अपना नाम भी अवार्ड के लिए अपना नामांकन करा सकता हैं | इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के संगठन के मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर 9868387040 पर संपर्क कर सकते हैं ।