रेल सुरक्षा बल ने यात्री को सुपुर्द किया उसका बैग

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा के साथ साथ  यात्रियों की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है।

      इसी क्रम में दिनांक 04.10.21 को R.H.L.N 139  सुचना कि गाड़ी सं 02388 के यात्री आदर्श , बीकानेर से इटावा कोच B3 में यात्रा कर रहे थे। जिनके गाड़ी से इटावा उतरने के दौरान सीट पर एक नीले रंग का पिट्ठू बैग छूट गया था। उक्त गाड़ी के कानपुर सेंट्रल आने पर बैग को QRT  ड्यूटी स्टाफ कॉन्स्टेबल मनीष कुमार यादव ने उतारा और पोस्ट पर सुरक्षित रखवाया था  दिनांक 6/10/21 को यात्री के  रिश्तेदार आदित्य सिंह पोस्ट पर आए, यात्री के  मोबाइल नंबर  पर सम्पर्क करने पर बताया कि बैग आदित्य को जिसमें उसकी किताबे व अन्य सामान है,दे दिया जाए। और RPF का आभार प्रकट किया। यात्री के बताए अनुसार बैग में सामान पाया  गया  तब बैग को उनके रिश्तेदार आदित्य सिंह को सुपुर्द किया।

Related posts

Leave a Comment