रेलयात्रियों को संरक्षित व समयबद्ध रेल यात्रा उपलब्ध कराने हेतु प्रयागराज मण्डल सदैव तत्पर है। भारतीय रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्ततम एवं अति महत्वपूर्ण मण्डलों में से एक प्रयागराज मण्डल एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देती आ रही है। सुचारू रूप एवं दुर्घटना रहित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य प्रयागराज मण्डल के संरक्षा विभाग द्वारा रेलकर्मियों को भी विभिन्न अभियानों के माध्यम से निरंतर जागरुक किया जाता है।
इसी क्रम में आज दिनांक 03.03.2022.को सुबेदारगंज के यातायात मण्डलीय ट्रेनिंग स्कूल में कर्मचारियों को संरक्षा सलाहकार श्री चंद्रिका प्रसाद द्वारा FIRE से सम्बंधित निम्न विषयों पर संरक्षा-सेमिनार का आयोजन किया
(1)चलती गाड़ी में आग लगने पर स्टेशन कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही। (2)अग्निशामक यंत्रो का प्रकार एवं प्रयोग करने का तरीका।
(3)आग का प्रकार एवं बुझाने का तरीका।
इस दौरान मुख्य अनुदेशक श्री नन्दलाल प्रसाद ,मुख्य अनुदेशक श्री राम बिहारी वर्मा/सुबेदारगंज भी उपस्थित थे।