फाफामऊ।
गुरुवार को अखिल भारतीय व्यापारी मोर्चा व सर्व वैश्य महा संगठन की सयुंक्त बैठक मे दिल्ली के विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री पद के लिए भारत की आधी आबादी महिला व वैश्य समाज की निर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता को नेता सदन बनाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया गया और प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली को चौमुखी विकास व यमुना नदी को स्वच्छता के वादे को साकार करने के लिए रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दी गयी। बैठक मे मुख्य रूप से व्यापारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आर.डी.वर्मा, भोला सिंह,धीरेंद्र केशरवानी,अजय जायसवाल, श्याम बाबू केशरवानी, शक्ति केशरवानी, श्याम बाबू गुप्ता, पार्षद निशा गुप्ता,सोनू जायसवाल, अंकुर अग्रवाल, मुकेश केशरवानी, रवि अग्रवाल कपिल जायसवाल संतोष जायसवाल सर्वेश गुप्ता शिवप्रसाद मिश्र टीटू गुप्ता प्रकाश जायसवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।