रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के आठवें दिन फिर होगी वार्ता

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। युद्ध के बीच एक बार फिर रूस और यूक्रेन बातचीत करेगा। दोनों देशों के बीच गुरुवार को पोलैंड-बेलारूस बार्डर पर वार्ता होगी। वहीं, इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने भी अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पोलैंड से भारतीय वायु सेना का तीसरा C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इस बीच मास्को ने कहा है कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक यूक्रेन में 227 मौतें हो चुकी हैं वहीं 525 लोग जख्मी हुए हैं।यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में हमारा दूतावास वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में है। यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग से कई छात्रों ने कल खारकिव को छोड़ दिया है। हमें किसी छात्र को बंधक बनाए जाने की कोई सूचना नहीं मिली है।

Related posts

Leave a Comment