5 जनवरी को श्रृंगवेरपुर धाम में राम वन गमन पथ मार्ग का शिलान्यास होगा
====================
प्रयागराज। राम वन गमन पथ मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर प्रयागराज के सभी मंडलों में बैठक आयोजित की गई इस अवसर पर मुट्ठीगंज मंडल की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि राम के आदर्श एवं चरित्र के बगैर भारत का अस्तित्व ही नहीं रह जाता क्योंकि प्रभु श्री राम हमारी श्रद्धा आस्था के साथ इस देश की राष्ट्रीयता के प्रतीक है और उनका जीवन मानव समाज को जीवन जीने का संदेश देता है इसलिए प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी हर एक निशानी राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है और कहा कि इसीलिए हमारी सरकार प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े उन सभी स्थानों को जीवंत कर आने वाली पीढ़ी को अपने राष्ट्र और अपनी संस्कृति को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है उसी निमित्त राम वन गमन पथ मार्ग जो प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ा एक अहम हिस्सा है जो त्याग तपस्या सौहार्द एवं समरसता का प्रतीक है जिसमें प्रभु श्री राम के आदर्श की झलक दिखाई देता है ऐसे राम वन गमन पथ मार्ग का मुख्य हिस्सा प्रयागराज का श्रृंगवेरपुर धाम है जहां पर राम वन गमन पथ मार्ग का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हम सभी को बड़ी संख्या में पहुंचना है
इस अवसर पर शहर दक्षिणी विधानसभा प्रवासी पूर्व विधायक शंकरलाल एवं प्रभारी अनिल तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें पार्टी के द्वारा आए हुए सभी कार्यक्रमों को पूरी एकजुटता के साथ सफल बनाने का कार्य करना है
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जनवरी को दोपहर 11:00 बजे श्रृंगवेरपुर धाम में राम वन गमन पथ मार्ग का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय कैबिनेट परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे जिसमें महानगर के द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल एवं संचालन अजय अग्रहरि ने किया
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शंकरलाल अनिल तिवारी कुमार नारायण विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी देवेंद्र मिश्रा प्यारेलाल जायसवाल परमानंद वर्मा रितेश केसरवानी आशीष जायसवाल सत्या जायसवाल विवेक त्रिपाठी विष्णु पंडित सतीश साहू बृजेश श्रीवास्तव लव कुश केसरवानी शारदा ओझा विनोद सोनकर केशव शर्मा महेंद्र श्रीवास्तव आनंद मिश्रा आदि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे