समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गरजे। उन्होंने गोरखपुर में रोड शो कर अपनी ताकत का अहसास कराया। सुभाष चंद्र बोस नगर से गोलघर स्थित कालीमंदिर तक रोड शो के दौरान सड़कों पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाल टोपी और छतों से विजय रथ पर सवार अखिलेश यादव के ऊपर हो रही गुलाब की पंखुड़ियाें वर्षा ने होली के पहले ही महानगर की सड़कों को लाल रंग से रंग दिया। जगह-जगह समर्थकों के स्वागत से अभिभूत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चौथे चरण में ही पार्टी ने डबल शतक लगा लिया है। पांचवें चरण में भाजपा साफ हो गई है।गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित नगर निगम के मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विजय रथ निकला। रथ के आगे चल रहे घोड़े और ढोल-नगारों पर नृत्य करते जोशीले युवाओं ने माहौल में उत्साह भर दिया। पीछे से झंडा लहराते उत्साही कार्यकर्ताओं का हुजूम। अखिलेश को नजदीक से देखने के लिए छतों पर चढ़ी युवतियां और महिलाएं पुष्प वर्षा से उनका जोरदार स्वागत किया। सुभाष चंद्र बोस चौराहा पर रथ के पहुंचते ही महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह दोगुना हो गया। सब रथ को रोककर नारेबाजी करने लगे। समूचा गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विजयी नारों की आवाज से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के स्वागत के बाद विजय रथ धीरे-धीरे सूरजकुंड ओवरब्रिज होते हुए तरंग चौराहा पहुंचा। वहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विजय रथ जटाशंकर चौराहा के रास्ते धर्मशाला तिराहा पहुंचा।कार्यकर्ताओं ने नारो और पटाखों से उनका स्वागत किया। रथ रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रात साढ़े तीन घंटे में सवा पांच किलोमीटर की दूरी तय कर कालीमंदिर पहुंचा। कालीमंदिर पर ब्राह्मणों ने शंख ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की जनता को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता इतिहास बदलती है। लेकिन वह गोरखपुर आने से डर रहे थे। यहां कानपुर के व्यापारी की जान चली गई। लेकिन वह ऐसे व्यक्ति के परिवार के लिए वोट मांगने आए हैं, जिसने पूरा जीवन भाजपा की सेवा में लगा दिया। जब संकट का समय आया तो भाजपा ने परिवार को अकेला छोड़ दिया। लेकिन वह भरोसा दिलाते हैं कि समाजवादी लोग परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...