प्रयागराज। प्रयागराज महानगर के तीनों विधानसभा में प्रचंड विजय के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन में कार्यकर्ताओं के सम्मान में विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता एवं कमलेश कुमार पूर्व विधायक दीपक पटेल पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल एवं शशि वार्ष्णेय ने कहा कि यह प्रचंड जीत 2017 की विधानसभा से भी ज्यादा है और इस जीत की सफलता हमारे शीर्ष नेतृत्व की नीतियां और भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम और उनके पुरुषार्थ का परिणाम है जिसके बल पर हम प्रयागराज महानगर के तीनों विधानसभा में प्रचंड विजय अर्जित की और आगे उन्होंने कहा कि अब हमें आने वाले नगर निगम के चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए लग जाना है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सपनों का राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करना है
इस अवसर पर नवनिर्वाचित शहर उत्तरी विधानसभा के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई जी ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति इस प्रचंड जीत के लिए आभार जताया
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए मिठाई खिलाते हुए पटाखे फोड़े और एक साथ होली और दिवाली के जैसा जश्न मनाया और होली के गीतों पर नाचते गाते रहें
विजय उत्सव कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद आभार देवेश सिंह ने किया
इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा पार्षद किरन जायसवाल शशि वार्ष्णेय देवेश सिंह रमेश पासी राजेश केसरवानी राजेंद्र मिश्रा विवेक अग्रवाल राजू पाठक अनिल केसरवानी राघवेंद्र सिंह पार्षद गिरिजेश मिश्रा प्रमोद मोदी सुभाष वैश्य राजन शुक्ला सचिन जायसवाल राजेश सोनकर अर्चना शुक्ला वंदना सिंह शिखा रस्तोगी जय श्री जायसवाल मनोज कुशवाहा राजेश सोनकर यश विक्रम त्रिपाठी राहिल हसन मंजूषा सिंह रीता पासी शिखा खन्ना चंदन भट्ट संस्कार सिन्हा आयुष अग्रहरि एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे