यमुनापार से उमड़ पडा प्रबुध्द वर्ग के लोगो का हूजूम,कम पड़ गए वाहन
प्रयागराज। परेड ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए यमुनापार से प्रबुध्द वर्ग के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सासंद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी और जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के बैठक और योजना रचना सफल रही। प्रबुध्द वर्ग के लोग सभा मे आने के लिए घरों में तैयार रहे लेकिन उन्हें वाहन आदि संसाधनों की कमी पड़ गई।
यमुनापार के जिला पदाधिकारियों ने सभा स्थल परेड़ ग्राउंड,आईसीसी सभागार मे आते और जाते हुए स्वागत अभिनन्दन किया। जिसमे जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी,जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय,संतोष त्रिपाठी,सलिल तिवारी,श्याम मिश्रा,शतीस विश्वकर्मा,कमलेश त्रिपाठी,शिवराम सिंह परिहार,अनूप केसरवानी,प्रवीण सिंह पटेल आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।