प्रदेश अध्यक्ष,उपमुख्यमंत्री केशव के उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कर 2024 मे एतिहासिक जीत का संकल्प लिया
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा,जनकल्याणकारी नीतियों व एतिहासिक विकास से प्रभावित होकर यमुनापार से सपा सहित विभिन्न पार्टियों के छः ब्लाक प्रमुख व तीन नगर पंचायत अध्यक्षों ने बुधवार को आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आदि की नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर 2024 लोकसभा चुनाव में एतिहासिक जीत का संकल्प लिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के सहमति से जिला उपाध्यक्ष व ज्वाईनिंग प्रमुख जय सिंह पटेल के नेतृत्व में जसरा ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह,
चाका ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह पटेल,कौंधियारा ब्लाक प्रमुख इंद्रनाथ मिश्रा, करछना ब्लाक प्रमुख सरोज द्विवेदी,उरूआ ब्लाक प्रमुख आरती गौतम,कोरांव ब्लाक प्रमुख मुकेश कोल,भारतगंज नगर पंचायत अध्यक्ष फरा बेगम, कोरांव नगर पंचायत अध्यक्ष ओम केसरी,
शंकरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पार्वती कोटार्या ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। कुछ ब्लाक प्रमुख पूर्व से ही पार्टी के रीति-नीति के साथ चल रहे थे उन सभी ने आज आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली यमुनापार के भाजपाइयों ने सभी को शुभकामनाएं दी।