प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के मुख्यालय में चुनाव से संबंधित समस्त कर्मचारियों का एक आम सभा का आयोजन किया गया आम सभा के आयोजन की अध्यक्षता शिक्षा निदेशालय के अध्यक्ष जितेंद्र चतुर्वेदी द्वारा तथा संचालन विकास भवन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। आम सभा में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कर्णिक संघ इलाहाबाद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई जिसमें नामांकन फार्म की बिक्री 24 दिसंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक नामांकन फार्म जमा करने की तिथि, 25 दिसंबर 2021 से 29 दिसंबर 2021 , वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित करने की तिथि 31 दिसंबर 2021 को सायंकाल 5:00 बजे तक, मतदान 10 जनवरी 2022 को 10:00 से 5:00 बजे तक तथा मतगणना 11 जनवरी 2022 को 11:00 बजे से निर्धारित किया गया।
चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया के संपादन हेतु मुख्यालय क्षेत्रीय कार्यालय हेतु चुनाव अधिकारी सर्व सम्मत से नामित किए गए जिसमें दीपक झा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुख्य चुनाव अधिकारी एवं अनिल राय प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी तथा मनोज जायसवाल प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी नामित किए गए।
इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में अकील अहमद प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी एवं राजवीर सिंह प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी नामित किए गए ,तथा इसी प्रकार सुभाष यादव प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी तथा अनिल कुमार पांडे प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी वाराणसी नामित किए गए ।
इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के लिए बिपिन चंद्र जोशी प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी, पुष्प कुमार प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी नामित हुए ।इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर प्रसन्न कांत प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी तथा रामाधार प्रशासनिक अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी नामित किए गए।
कर्णिक संघ के चुनाव को संपन्न कराने के लिए आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से 6 पर्यवेक्षक नामित किए गए जिसमें जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष शिक्षा निदेशालय, अजय भारती अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी महासंघ प्रयागराज/ प्रदेश सचिव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश,प्रदीप सिंह महामंत्री शिक्षा निदेशालय, विनोद पांडेय जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज तथा राग विराग त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज पर्यवेक्षक नामित किए गए।