भाजपा मंडल सिरसा,बडोखर एवं लालापुर मंडल की कार्यसमिति बैठक हुईं सम्पन्न
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के सरकार मे राष्ट्र मजबूत होकर पुनः विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। भारत और भारतीयों की प्रतिष्ठा सम्मान और शक्ति का परचम विश्व मे बढ़ता दिख रहा है। भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के लिए एक बार पुनः सभी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं को 2024 मे जुटकर मोदी के नेतृत्व में केंद्र मे भाजपा की सरकार बनानी होगी। उक्त बातें मंडल कार्यसमिति बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने मंडल कार्यसमिति की बैठक को बुधवार (ऊंचडीह) पट्टी नाथराय ग्राम प्रधान के यहां आयोजित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कही। आगे कहा कि केन्द्र मे मोदी और प्रदेश योगी दो संतो की सरकार जिनका परिवार देश और प्रदेश की आम जनता है। उनके उत्थान और विकास मे अपने को समर्पित कर रखा है। यह हम सभी कार्यकर्ताओ के गर्व का विषय है। साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार के तमाम उपलब्धियों को गिनाया। केंद्र के मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने की अपील करते हुए संगठन के सभी कार्यक्रमो को मूर्तरूप देने की बात दोहराई। सिरसा मंडल कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता सिरसा मंडल अध्यक्ष श्यामराज यादव ने करते हुए प्रस्तावना रख अतिथियों का स्वागत किया। इसके पूर्व पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर बन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री फूलचंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ोखर मंडल में मुख्य वक्ता प्रकाश चंद्र शुक्ल व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रेवती पाल व लालापुर मनकामेश्वर मंडल में मुख्य वक्ता ज्ञान सिंह पटेल व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह के नेतृत्व मे भी कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई।