नवीन जिम्मेदारी का बखूबी करूंगा निर्वहन – प्रमुख कोरांव
कोरांव, प्रयागराज। ब्लाक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बधाई दी है। ब्लाक प्रमुख मुकेश कोल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो मुझे नवीन जिम्मेदारी दी गई है। मैं उसका बखूबी निर्वहन करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चे को प्रदेश में मजबूत करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के अनुरूप मोर्चे के संगठन को मजबूत करते हुए नए लोगों को जोड़ने का काम करूंगा। वर्ष 2021 में मुकेश कोल समाजवादी पार्टी के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख बने थे. उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली संगठन में उन्हें भाजपा अनुसूचित मोर्चे में कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लाक प्रमुख को प्रदेश कार्यसमिति बनाए जाने पर मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष कोरांव विधायक राजमणि कोल, अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्र, अपर शासकीय अधिवक्ता सुरेश कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, भारतीय किसान संघ काशी प्रांत के मंत्री भोला सिंह, राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, शशी द्विवेदी, बबुआन द्विवेदी, अनिल मिश्र, जमुना मिश्र, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, रामराज सिंह, संजय सिंह पटेल आदि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बधाई दी है।