भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

नवाबगंज।मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जो कि मलाक हरहर से शुरू होकर कौड़िहार ब्लॉक पर समाप्त हुई।इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम,झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, जय श्री राम आदि नारे भी कार्यकर्ताओं जमकर लगाए।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल पाण्डेय व कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू पाल ने की इस अवसर पर मंडल प्रभारी कौड़िहार प्रवीण श्रीवास्तव धुन्नू भैया,मंडल महामंत्री ऋतु राज पाण्डेय,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप शुक्ला,धीरज पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष ,संजीव शुक्ला,भाजपा नेता व सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,महेन्द्र पाण्डेय,प्रिंस गिरी,राहुल तिवारी,दीपांकर द्विवेदी,बीरेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू राजा,रितेश मिश्रा सीटू,दीपक यादव,राजकुमार पाण्डेय,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment