प्रयागराज।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में लगी भाजपा समाज के हर वर्ग को साधने में युद्ध स्तर पर जुटी है. इसी के तहत गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया. मोर्चा का जिलाध्यक्ष राजेश गोंड को बनाया गया. राजेश गोंड की कर्मठता एवं संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र मिश्र ने राजेश गोंड को मोर्चा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया.
मोर्चा का विस्तार करते हुए गुरुवार को मोर्चा की 12 सदस्यीय महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसके तहत 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री नियुक्त किए गए हैं. उपाध्यक्ष के पद पर अनीता, धीरू सिंह गोंड, अमित गोंड, किशन लाल, ओम प्रकाश तथा रितेश कुमार एवं आयुष को महामंत्री जबकि प्रखर चंद्र, रमेश कुमार, सुधा गोंड, सत्यम, राजकुमार, प्रतीक कुमार को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है.
इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी शिद्दत से लगी है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है. मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व एवं महानगर नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा एवम अनुसूचित जनजाति के लोगों को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा.
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, नीलू शुक्ला,नवीन शुक्ला, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, दीप द्विवेदी , लल्लू मिश्रा, हरीश, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.