प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा शक्ति केंद्रों पर वोटर महा चेतना अभियान का विशेष अभियान चलाया गया
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने शक्ति केंद्र संयोजक सुचेत गुप्ता के संयोजन में शक्ति केंद्र संख्या 6 7 और 8 पर प्रवास किया और सभी बूथों के पदाधिकारियो के साथ बैठक किया और घर-घर जनसंपर्क के माध्यम से नए- मतदाता बनाने के लिए और बनने के लिए लोगों को जागरूक किया
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह अभियान महानगर के द्वारा शक्ति केंद्र प्रवासियों के माध्यम से 50 शक्ति केंद्रों में अभियान चलाया गया और यह अभियान प्रथम चरण के 4 नवंबर तक चलाया जाएगा
इस अभियान में प्रमुख रूप से
भारत रत्न ,शक्ति केंद्र संयोजक प्रकाश भट्ट एवं बूथ अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, नवीन शुक्ला राजेश केसरवानी एवं शक्ति केंद्र बूथ के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित हुए