बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद

मंत्री नन्दी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बहनों के साथ मनाया भैया दूज का पर्व*
*बहनों को उपहार देकर दी शुभकामनाएं*
प्रयागराज ।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज नन्दी एग्रो, इंडस्ट्रियल एरिया (यमुनापार) नैनी में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों बहनों, भाजपा की महिला पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, जिला, मंडल, सेक्टर की पदाधिकारी बहनों के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। बहनों ने तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद दिया।
 बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। मंत्री नन्दी ने बहन को आशीर्वाद और उपहार दिया।
पूरे प्रदेश में भाई दूज का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और उनको तिलक लगाकर कुशल और मंगलमय जीवन की कामना की।
मंत्री नन्दी ने सभी बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी। मंत्री नन्दी ने कहा कि बहनों की जिंदगी में सुख-समृद्धि और खुशियां रहे, इसके लिए मैं सदैव काम करता रहूंगा। बहनों का आशीर्वाद मुझे और ताकत से काम करने की ऊर्जा देता है।

Related posts

Leave a Comment